Saturday, March 8, 2025

Holi Geet

 

होली है रंगीले, मेरा रंग दे जिया 

होली है रंगीले, मेरा रंग दे जिया

आजा आज खेलें रंग आजा पिया 

होली है रंगीले, मेरा रंग दे जिया

आजा आज खेलें रंग आजा पिया 


पानी में भिगा के ये क्या किया 

ओ रे पिया 

ओ ओ .... 

होली है रंगीले, मेरा रंग दे जिया

आजा आज खेलें रंग आजा पिया 


नये हैं नज़ारे नए हैं इशारे 

ढोल पे नाचे सारी दुनिया 

प्यार दिखा के सीने से लगा के

रंग दे ना मुझे मेरे रसिया 


नये हैं नज़ारे नए हैं इशारे 

ढोल पे नाचे सारी दुनिया 

प्यार दिखा के सीने से लगा के

रंग दे ना मुझे मेरे रसिया 


भांग पीला के ये क्या किया 

ओ रे पिया 

ओ ओ .... 

होली है रंगीले, मेरा रंग दे जिया

आजा आज खेलें रंग आजा पिया 


ओ मेरे बालम कैसी ये मस्ती

आग लगाए मेरे मन में 

रोके न रुके ये बढ़ती ही जाए 

अब कौन बुझाये फागुन में 


पिचकारी चला के, ये क्या किया

ओ रे पिया 

ओ ओ .... 

होली है रंगीले, मेरा रंग दे जिया

आजा आज खेलें रंग आजा पिया 


चुनरी भी भीगी, भीगा है कंगना,

दिल नाम तेरा दोहराए 

थोड़ा सा छेड़े , थोड़ा सताये,

मन मेरा  बहका  ही जाए 


गुलाल उड़ा के ये क्या किया 

ओ रे पिया 

ओ ओ .... 

होली है रंगीले, मेरा रंग दे जिया

आजा आज खेलें रंग आजा पिया 


सजनी भी झूमें, साजन भी झूमें

मस्ती में खोई हर गलीया

मिल के बहारें, गीत ये गाएं

रंगों में घुल जाए दुनिया


जादू  चला के, ये क्या किया

ओ रे पिया 

ओ ओ .... 

होली है रंगीले, मेरा रंग दे जिया

आजा आज खेलें रंग आजा पिया 


~Rahul Rajput

No comments:

Post a Comment

मेरी दुनिया राम तुम हो

  [song opening] मेरी दुनिया राम तुम हो, मन मंदिर धाम तुम हो। मेरी दुनिया राम तुम हो, मन मंदिर धाम तुम हो। हो... सुनहरी भोर तुम  संदली सी शा...