Showing posts with label smile. Show all posts
Showing posts with label smile. Show all posts

Wednesday, September 4, 2013

जब हो जाती तुम उदास...



गुस्सा होना जायज है

आँखों में पानी जायज है

पर मेरी दुनिया बसती है

तेरे नयनो में ही, ये बात जरा स्वीकार करो

अब तक झीले मीठी थी

रोको अश्रु मेरी खातिर, आँखों को खार करो  

मत बोलो; कोई बात नहीं

अधरों को सोने दो, पर आँखों से तो बात करो

कोपल से होठो को खीचो

मेरी व्याकुलता हरने को, मीठी सी मुस्कान भरो



माना मुस्कानों में ही छिपी हुयी है जिंदगी की मिठास

पर और भी सुन्दर लगती हो जब हो जाती तुम उदास

LG Anthem

 Hi, I had written this LG anthem on 16 December on the eve of my office family day You can search video song of it on YouTube as well! LG A...