Monday, March 10, 2025

होली आई

 

रंग उड़ाए, ढोल बजाए,

गांव की होली, सबको भाए!

फागुन आया, मस्ती छाई,

गांव हमारे, होली आई!


कच्ची गलियाँ, रंगों की धूल,

गोरी की हँसी, लड़कों की भूल!

Pichkari Shots, Fire like Boom,

गांव की Holi, रंगों की धूम


बचपन वाली, मस्ती सारी,

चौपालों में, बैठी यारी!

Old School Vibes, New School Flow,

Holi में झूमे, पूरा Show!


[Rap, fast]

गाँव की मिट्टी, छोड़ ना साथी,

बाकी धुआं ये, दिल की बाती!

कच्ची सड़कें, कच्ची राह,

आम के पेड़, छाँव की चाह।

खेत की मेड़, दौड़ते हम,

खो गए दिन, बचपन कम।

कुएँ का पानी, ठंडी ठार,

छत पे सोना, तारे अपार।

माँ की रोटी, चूल्हा गरम,

दादी की बातें, sweet नरम।

बैल की घंटी, साइकिल रेस,

चौपाल की मस्ती, किस्से शेष 

पक्की सड़कें, रास ना आये 

गाँव की गलियाँ, ही बुलायें 

मिट्टी बुलाए, लौट के आ,

गाँव का आँगन, सब कुछ पा।

शहर में सब, पर कमी रही,

गाँव की मिट्टी, सुकून वहीं !

गाँव की मिट्टी, छोड़ ना साथी,

बाकी धुआं ये, दिल की बाती!


[music change]


भांग के Glass, Cheers हुई,

Music में Energy Fierce हुई!

Desi Flavor, Funky Mix,

ढोल के साथ beat में twist  


Dance Floor पे, mood बने,

Boys & Girls, झूम उठे!

DJ Drop, और Beat चढ़ी,

Holi पे दुनिया, नाच पड़ी!


[Rap, fast]

गाँव की मिट्टी, छोड़ ना यारा,

यादें करें, रोज इशारा।

खेत की मेड़, पगडंडी राह,

नंगे पाँव, दौड़  की चाह।

बरगद छाया, fresh बयार,

बचपन वाली, वो फुहार।

हँसी ठिठोली, आम की डाली,

बगिया में वो खुशबू आली।

बैल की घंटी, ढोल की धुन,

खेतों से उगता, सोन सा गुन।

गलियाँ, कूंचे, गाँव अनमोल,

दादी के किस्से, मीठे बोल।

शहर में भीड़, जन अकेला 

मन में बसा, गाँव का मेला।

चमकती सड़कें, रास ना आईं,

यादें मिट्टी, फिर ले आई 

गाँव की मिट्टी, छोड़ ना साथी,

बाकी धुआं, ये दिल की बाती!

[music change]


बचपन वाली, मस्ती सारी,

चौपालों में, बैठी यारी!

फागुन आया, मस्ती छाई,

गांव हमारे, होली आई!


होली आई होली आई होली आई 

रंग उड़ाए, ढोल बजाए,

गांव की होली, सबको भाए!

फागुन आया, मस्ती छाई,

गांव हमारे, होली आई!


~Rahul Rajput 

No comments:

Post a Comment

LG Anthem

 Hi, I had written this LG anthem on 16 December on the eve of my office family day You can search video song of it on YouTube as well! LG A...