Tuesday, May 5, 2020

किस्मत का ताला

चाबी खो गयी है 
मेरे घर की।
इसलिए, 
चाबी वाले को बुलाया है
वो कहता है कि
उस्ताद आदमी है
हर ताले की चाबी तराश सकता है!
वो सिर्फ कहता ही नही,
बल्कि उसने तो अपने टूल बॉक्स पर भी 
लिखवा रखा है- उस्ताद चाबियों का सरताज।

बाकई, तुम तो कलाकार आदमी हो
मैंने कहा, जब थोड़ी ही देर में
 उसने मुझे डुप्लीकेट चाबी पकड़ाई।

उसका मेहनताना देते हुए
और मुस्कुराते हुए मैंने पूछा-
उस्ताद जी!
क्या किस्मत की चाबी भी तराशते हो?
हाँ साहब, वो भी तराश देंगे
उसने कहा
आप बस अपनी किस्मत का ताला ले आईये।

...राहुल राजपूत

No comments:

Post a Comment

LG Anthem

 Hi, I had written this LG anthem on 16 December on the eve of my office family day You can search video song of it on YouTube as well! LG A...