Friday, August 6, 2021

गीत - तुमको न चाहूंगी


राह कभी गर मिल जाएगी
आंखों से आंखे टकराएंगी
अनजान सी हो मैं देखूंगी
मन ही मन मैं ये पूछूँगी
कौन हो तुम, देखे लगते हो!
दिल तोड़ने वाले से दिखते हो!

आंखों से निकले आँसू सा
तेरी सब यादों को, जा
गंगा में बहा मैं आऊंगी
तुमको न कभी मैं चाहूंगी

【chorus】
[    ये दिल का फासला
रब दा फैसला
सजदा मेरा हर दम रब पर
तू मुझको ना मिला
ये भी चल भला
माना मन्नतों का ये भी असर।    ]

ख्वाब बहुत देखे हमने
पर टूटा ख्वाब नही देखा
टूटा सपना नींद खुली
आंखों से बह निकला दरिया

ख्वाबों को तेरे तर्पण सा
साथ चुने सीपो को, जा
गंगा में बहा मैं आऊंगी
तुमको न कभी मैं चाहूंगी

【chorus】
[    ये दिल का फासला
रब दा फैसला
सजदा मेरा हर दम रब पर
किस्मत जो ले चला
वैसा ही मिला
होता चाहतों का थोड़ा असर।    ]

राह कभी गर मिल जाएगी
आंखों से आंखे टकराएंगी
अनजान सी हो मैं देखूंगी
मन ही मन मैं ये पूछूँगी
कौन हो तुम, देखे लगते हो!
दिल तोड़ने वाले से दिखते हो!

~राहुल राजपूत

Thursday, August 5, 2021

गीत : हमसफर


सुख का सूखा
तेरे जाने से
जी भर रस है
तेरे आने से

डोर को मेरी थाम कर
चलना जरा संभाल कर
खुशियों के संग रंग भी होंगे
पल तो कुछ बेरंग भी होंगे
है होती ही ऐसी डगर
नीरस कभी, फिर दोपहर
जीलेंगे हम हँस कर मगर
हाँ, तू मेरा है हमसफर।

वो मंजर फीका
तू ना जिसमे
किस्मत बदले
तेरे होने से

राह एक तू थाम कर
चल मस्त हो बेफिकर
साकार सारे ख्वाब होंगे
घर खुशियों के आबाद होंगे
होगी खुशनुमा सी हर सहर
पल पल मखमली हर पहर
तू गीत मैं उसकी बहर
हाँ, तू मेरा है हमसफर!

~राहुल राजपूत

LG Anthem

 Hi, I had written this LG anthem on 16 December on the eve of my office family day You can search video song of it on YouTube as well! LG A...