Thursday, July 16, 2009

बुनियाद हिलनी चाहिए.....

भेड़ियों और गीदडों की देखो कैसी भीड़ है
फिर किसी को आज आजाद बनना चाहिए

उजले कपडों में देखो कैसे काले मन छिपे
आज चौराहे पे इनका चीर खिंचना चाहिए

दफ्तरों व कालिजों में कैसी अयोग्य भीड़ है
आज आरक्षण पे पुरी रोक लगनी चाहिए

जाती-धर्मं के जाल में तू हमेशा ही फंसा
फेंक उल्टा जाल,काँटा मुंह में फँसना चाहिए

मत भूल तेरे वोटों ने आज इनको बल दिया
संकल्प ले फिर से ये बुनियाद हिलनी चाहिए

No comments:

Post a Comment

LG Anthem

 Hi, I had written this LG anthem on 16 December on the eve of my office family day You can search video song of it on YouTube as well! LG A...